कृष्ण जन्माष्टमी

उत्सव का नाम : जन्माष्टमी / गोकुलाष्टमी
उत्सव तिथि : श्रावण वद्य अष्टमी

इयं निशीथ व्यापिनी पूर्वा वा परा ग्राह्या |
उभयेद्युनिशीथयोगे अभावे वा परैव ||
अस्यां रोहिणी नक्षत्र योगे बुध सोमवार योगेच फलातिशयः ||

अर्थात – श्रावण वद्य अष्टमीइस तिथिपर मध्यरात्री, रोहिणी नक्षत्र पर मथुरा नगरी में कंस के बंदीगृह में कृष्ण का जन्म हुआ | इसलिए रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी व्रत किया जाता है |

सामान्य पूजन विधि

  • सप्तमी तिथि को एकभुक्त रहकर अष्टमी तिथि पर स्नानादि से पवित्र होकर व्रत का संकल्प करे, “श्रीकृष्ण प्रीत्यर्थं सपरिवार श्रीकृष्णपूजां करिष्ये |
  • अष्टमी तिथि पर प्रातः कई लोग कुल-गोत्र, परम्परा के अनुसार पुरोहित के द्वारा “पवमानसूक्त” आदि द्वारा अभिषेकपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का पंचोपचार / षोडशोपचार पूजन करते है |
  • इस दिन फलाहार / उपवास करते हुए ठाकुरजी को इसीका भोग लगाया जाता है |
  • ‘आज हमारे घर ठाकुरजी का प्राकट्य है’, इस भाव के साथ अखंड श्रीकृष्ण स्तुति / नाम संकीर्तन के साथ रोशनाई की जाती है और इस मंगल बेला में प्रभु की झांकी तैयार की जाती है | मंच के एक तरफ देवकी व् कृष्ण तथा दूसरी ओर यशोदा, उसकी कन्या, वासुदेव, नंदबाबा की स्थापना की जाती है |
  • महाराष्ट्र प्रदेश में “गोकुल” (मिटटी से बनी मूर्तियाँ) बनाकर उसे पूजने की प्रथा है | इनमे श्रीराधाकृष्ण, गोप-गोपियाँ, गोमाता, तुलसी आदि की स्थापना एवं पूजन किया जाता है |
  • कुछ स्थानों पर केवल घर के मंदिर में स्थापित कृष्ण मूर्ती का सजाकर पूजन किया जाता है |
  • रात्री में कथा, पुराण, नृत्य, गायन आदि विविध कलाओं द्वारा श्रीकृष्ण लीलाओंका वर्णन कर “रतजगा” (रात्र जागरण) करते है |
  • रात्रौ १२ बजे श्रीकृष्ण जन्मा कथा वृत्तांत करते हुए पुष्प, गुलाल वृष्टि कर श्रीकृष्ण जन्म मनाते है |
  • कुछ स्थानों पर “रेशमी वस्त्र” द्वारा ठाकुरजी का बालस्वरूप तैयार कर, उसे आभूषित किया जाता है और नन्हे बालक की तरहा पलने में झुलाया जाता है |
  • कई घरो में पुनः ठाकुरजी का यथोपचार पूजन किया जाता है जिस समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय |”, इस मंत्र का जाप किया जाता है |
  • तदनंतर “कृष्ण कृष्ण” ऐसा जयघोष एवं संकीर्तन किया जाता है |
  • भोग – भोग में साधारणतः शुद्ध मिठाई, पंजीरी, फल, सौंठ की पंजीरी आदि का भोग चढ़ाया जाता है |
  • इसके बाद ठाकुरजी की आरती करते हुए इस मंत्रसे उन्हें मंत्रपुष्पांजलि अर्पण की जाती है ,

दामोदराय विद्महे वासुदेवाय धीमही |
तन्नः कृष्णः प्रचोदयात् ||

प्रार्थना

योगेश्वराय देवाय योगानां पतये विभो |
योगेश्वराय नित्याय गोविन्दाय नमो नमः ||
यज्ञेश्वराय यज्ञाय तथा यज्ञोद्भवाय च |
यज्ञानां पतये नाथ गोविन्दाय नमो नमः ||
विश्वेश्वराय विश्वाय तथा विश्वोद्भवाय च |
विश्वस्य पतये तुभ्यं गोविन्दाय नमो नमः ||

  • दुसरे दिन लाही, पोहा, दही, आचार आदि एकत्रित कर नैवेद्य समर्पित किया जाता है, जिसे “गोपालकाला” भी कहते है | यह साहचर्य, प्रेम और एकता को दर्शाता है |
  • यह व्रत संतति, संपत्ति व अंतमे वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति कराता है, ऐसा विधान है | (व्रतराज)

विशेष उत्सव पद्धती

  • यदुवंशी लोग अपना “मूलपुरुष” तथा महानुभाव पंथिय अपना आराध्य मानते हए विशेष रूपसे यह उत्सव मनाते है |
  • अनेक वैष्णव लोग प्रतिपदा से अष्टमी तक दीपा आराधना, पालकी, दोलोत्सव (वृन्दावन), कृष्ण लीला मंचन, भागवत पठन, भजन – कीर्तन, नृत्य – गायन आदि द्वारा यह नवरात्रोत्सव के रूप में मनाते है |
  • महाराष्ट्र में “गोविंदा आला रे आला | गोकुलात आनंद झाला |”, ऐसा गीत गाते हुए गहर – घर जाकर “दहिकाला” बाटते है और “दहीहंडी” फोड़ते है |

पौराणिक इतिहास

परित्राणाय साधूनां विनाशायच दुष्कृताम |
धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे ||

  • स्वायम्भुव मनु के काल में अतितपस्वी ‘सुतपा’ व ‘पृश्नी’ के गर्भ से ‘पृश्निगर्भ’ का प्राकट्य हुआ, जो स्वयं भगवान थे | भगवान के हरेक जन्म समय हम ही उन के माता – पिता बने ऐसा वरदान भी उन्होंने प्राप्त किया |
  • तत्पश्चात उन्होंने ‘कश्यप’ व ‘अदिति’ के रूप में जन्म लिया और उनके गर्भ से ‘उपेन्द्र’ (वामन अवतार) का प्राकट्य हुआ |
  • द्वापार्युगा में पुनः ‘वासुदेव’ व ‘देवकी’ के गर्भ से “भगवान श्रीकृष्ण” अवतरित हुए और इसही दिन यह जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाता है |

उपासक भाव एवं उपासना पद्धती

नानाविध भक्त संप्रदाय का अपना एक इतिहास रहा है जो अपनी उपासना पद्धती और उनके भाव एवं आदर्शो को प्रतिष्ठित करता है |

  • मातृभाव – यशोदा, देवकी द्वारा
  • गोपीभाव – गोप-गोपी (रासपूजन) द्वारा
  • पत्नीभाव – संत मीराबाई आदि
  • शिष्यभाव – अर्जुन द्वारा
  • भक्तभाव – उद्धव द्वारा
  • सखाभाव – सुदामा
    व्यक्त होता दिखाई देता है |

भगवान श्रीकृष्ण – “कृष्णस्तु भगवान स्वयम् |

  • इन्हें भगवान विष्णु के दशावतारो में ‘आठवां’ एवं ‘पूर्णावतार’ कहा जाता है |
  • “छान्दोग्योपनिषद” (३.१७.४.६) के अंतर्गत घोर अंगिरस शिष्य कृष्ण का तथा महाभारत में गर्ग एवं सांदीपनी शिष्य कृष्ण का उल्लेख प्राप्त होता है जिन्होंने अर्जुन को श्रीमद भगवद गीता” का उपदेश किया |
  • श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का सन्दर्भ अश्वघोष द्वारा रचित ‘बुद्धचरित’ में भी पाया जाता है |

णच्चणसलाहणणिहेण पासपरिसंठीआ णिउणगोवी |
सरिसगोविआणे चुम्बई कवोलपडीमागअकेण्हम् ||
(गा.स. २.१४)
अर्थात – भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रचित रासलीला में नृत्य करते हुए गोपियों को थकावट आई और उनके गालों के ऊपर बहता पसीना श्रीकृष्ण की प्रतिमा के रूप में प्रकट हुआ |

  • ब्रह्मसंहिता” नामक ग्रन्थ में श्रीकृष्ण केवल देवता ही नहीं अपितु “सर्वान्तर्यामी” एवं “व्यापक तत्त्व” के रूप में विषद किया गया है | “अण्डान्तरस्थ परमाणु चयान्तरस्थं |
  • वारकरी सम्प्रदाय वासुदेव हरी” का उद्घोष करता है |
  • तंत्र उपासना में भी भगवान जी का वर्णन प्राप्त होता है, जहाँ इन्हें स्वाधिष्ठान चक्र की देवता माना गया है |
  • इसके अतिरिक्त स्वामी नारायण, महानुभाव, चैतन्य, राधावल्लभ, निम्बार्क, वल्लभ आदि अनेकानेक सम्प्रदायों के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण है |
  • संस्कृत व्याकरण ग्रन्थ पाणिनीय अष्टाध्यायी के अंतर्गत, “वासुदेवार्जुनाभ्यां वुञ्” यह सूत्र दिखाई देता है |
  • भारतवर्ष आज भी गुण-रूप, साहस-पराक्रम, रीती-नीति, ज्ञान-तेज, व्यवहार-तत्त्वज्ञान, निस्वार्थ राजनेता, महान वक्ता तथा कर्म-कर्तव्य, प्रेम-करुना आदि के आदर्श स्वरूप श्रीकृष्ण चरित्र का पठन, अध्ययन एवं ठाकुरजी का पूजन किया जाता है |
  • उनके गीतोपदेशके साथ उन्हें वंदन करते है,

“सर्व धर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज ||”

1 thought on “कृष्ण जन्माष्टमी”

  1. सौ.वरदा पांडे

    अत्यंत उपयुक्त जानकारी. इस तरह की जानकारी वारंवार हर हिंदू त्योहारों के पूर्व मिलती रहें यह नम्र विनंती तथा हम सभी इससे लाभान्वित होंगे इसमें कोई दो-राय नहीं.
    सभी आदरणिय तथा परम् पुज्य गुरूजनोंको मेरा साष्टांग दणडवत्.
    सद्गुरूनाथ महाराज की जय 🙏🙏.

Comments are closed.